简体中文
繁體中文
English
Pусский
日本語
ภาษาไทย
Tiếng Việt
Bahasa Indonesia
Español
हिन्दी
Filippiiniläinen
Français
Deutsch
Português
Türkçe
한국어
العربية
اردو
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ 28 पैसे मजबूत
एब्स्ट्रैक्ट:ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं। जब रूपया डॉलर पर अपनी पैठ जमाता दिखाई पड़ता है। विदेशी मुद्रा विनियम बाज़ार में कल यानी बुधवार को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। जहां अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपया 28 पैसे की तेज़ी के साथ ही 81.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं। जब रूपया डॉलर पर अपनी पैठ जमाता दिखाई पड़ता है। विदेशी मुद्रा विनियम बाज़ार में कल यानी बुधवार को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। जहां अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपया 28 पैसे की तेज़ी के साथ ही 81.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमज़ोर होने और घरेलू शेयर बाज़ार में तेजी के रुख से रुपया में तीन सत्र से जारी गिरावट थम गई है। बीते वर्ष भारतीय मुद्रा रूपए ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। 2022 में रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा के रूप में 11.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ समाप्त हुआ था। 2013 के बाद भारतीय मुद्रा के लिए यह सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट रही।

हालाँकि 2023 में बाज़ार सहयोगियों का कहना है कि रूपया बेहतर प्रदर्शन करेगा। उत्पादों की कीमतों में कमी से राहत मिलेगी और विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी खरीदना जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा लेकिन 2023 में कई अनिश्चितताएँ जैसे सख्त मौद्रिक नीति की स्थिति, वैश्विक मंदी की संभावना और एक भू-राजनीतिक संघर्ष बाज़ार को विदेशी मुद्रा बाज़ार प्रभावित कर सकती है। पिछले दो दशकों से डॉलर अन्य मुद्राओं की तुलना में सबसे मजबूत बना हुआ है। डॉलर की कीमत बहुत अधिक है। अतः इसे खरीद पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में अन्य देश अपनी मुद्रा को बढ़ावा देने हेतु ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।
देश-विदेश में विदेशी मुद्रा व्यापार संबंधी खबरों एवं उपयोगी लेखों को पढ़ने के लिए आप इस लिंक https://www.wikifx.com/hi/download.html के माध्यम विकीएफएक्स हिंदी को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर हमारी वेबसाइट https://www.wikifx.com/hi/ पर जाकर भी विदेशी मुद्रा व्यापार से संबंधित खबरें एवं ब्रोकर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विकीएफएक्स हिंदी पर आप 40,000 से अधिक ब्रोकर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा विदेशी मुद्रा बाज़ार में ठगों से सुरक्षित रहने के साथ ही विदेशी मुद्रा बाज़ार से जुड़ी नवीनतम जानकारियों से अवगत रह सकते हैं।

अस्वीकरण:
इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
WikiFX ब्रोकर
IC Markets Global
FOREX.com
HFM
AVATRADE
VT Markets
EBC FINANCIAL GROUP
IC Markets Global
FOREX.com
HFM
AVATRADE
VT Markets
EBC FINANCIAL GROUP
WikiFX ब्रोकर
IC Markets Global
FOREX.com
HFM
AVATRADE
VT Markets
EBC FINANCIAL GROUP
IC Markets Global
FOREX.com
HFM
AVATRADE
VT Markets
EBC FINANCIAL GROUP
